लोकेशन - तिल्दा-नेवरा ( छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर - अजय नेताम -
प्रस्तावित उद्योग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध,
चारागाह भूमि पर उद्योग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में प्रस्तावित उद्योग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है।
प्रस्तावित मेसर्स अग्रसेन स्टील प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई से पहले ही ग्राम देवरी के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चारागाह भूमि को 59 वर्षों के लिए उद्योग को लीज पर दिए जाने पर आपत्ति जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि गांव की सार्वजनिक चारागाह है, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों की आजीविका सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। बिना पंचायत के वैध प्रस्ताव और ग्रामसभा की लिखित अनुमति के उद्योग स्थापना से गांव के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर असर पड़ेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.