ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल ब्यूरो
दंतेवाड़ा.
दंतेवाड़ा जिले के बचेली के मटन मार्केट में सड़ता कचरा, पालिका की अनदेखी से बढ़ी बदबू और खतरा
रोजाना निकल रहा बड़ी मात्रा में निकल रहा मांस-मछली अपशिष्ट, सफाई व्यवस्था न होने से जंगलों में फेंकने को मजबूर विक्रेता — आवारा जानवर फैला रहे गंदगी, लोगों की परेशानी बढ़ी।
बचेली बाजार में अपशिष्ट निस्तारण की गंभीर समस्या, पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल
बचेली। बचेली बाजार स्थित मटन-मछली मार्केट में अपशिष्ट निस्तारण की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। रोजाना कई किलो मांस और मछली का कचरा निकल रहा है,
लेकिन नगर पालिका की ओर से उचित सफाई और निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारी मजबूरन इसे जंगलों में फेंकने को विवश हैं। इससे जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं विक्रेताओं के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है।
मांस-मछली विक्रेताओं का कहना है कि वे नियमित सफाई शुल्क देने के लिए तैयार हैं। उनकी मांग है कि नगर पालिका नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था करे या कोई निर्धारित स्थान उपलब्ध कराए, जहां अपशिष्ट का सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके। विक्रेताओं ने बताया कि वे कई बार पालिका अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान मांग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
एक विक्रेता ने बताया कि वे सुबह से शाम तक मेहनत कर दुकान साफ रखते हैं, लेकिन कटाई के बाद निकलने वाले कचरे को कहां फेंकें, यह बड़ी समस्या है। पालिका की गाड़ी नहीं आने के कारण उन्हें मजबूरी में जंगल की ओर जाना पड़ता है, जहां वन्य पशु और विषैले सरीसृपों का खतरा बना रहता है। पिछली बार पालिका ने बारिश के चलते निर्धारित स्थल तक वाहन नहीं पहुंच पाने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
बाजार के बीचों-बीच अपशिष्ट के कारण तेज बदबू फैल रही है। सड़कों पर बिखरा कचरा आवारा जानवरों और कीड़े-मकोड़ों को आकर्षित कर रहा है। आए दिन जानवर मटन मार्केट से मांस के टुकड़े उठाकर आसपास के इलाकों में फैला देते हैं, जिससे गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इससे ग्राहकों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विक्रेताओं और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल्द स्थायी समाधान निकालने और नियमित सफाई व्यवस्था शुरू करने की मांग की है, ताकि बाजार में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को बदबू व गंदगी से राहत मिल सके।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.