नैमीषारण्य धाम से भागवत कथा श्रवण कर रायपुर लौटे श्रृद्धालु,स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -उत्तर प्रदेश के नैमीषारण्य धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर छत्तीसगढ़ के लगभग 150 श्रृद्धालुओं का जत्था सकुशल रायपुर पहुंचा,
सुश्री प्रज्ञा देवी जी के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्तों ने श्रृद्धा एवं भक्ति भाव से श्रवण किया ।
कथा विराम के पश्चात सभी श्रृद्धालुओं ने अयोध्या धाम पहुंच कर पवित्र सरयू नदी में स्नान किया, इसके उपरांत हनुमान गढी़ में दर्शन पूजन कर श्रीरामलला के दिव्य दर्शन किए,
साथ ही नंदीग्राम स्थित भरत जी की तपोस्थली का भी दर्शन कर भक्तों ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
यात्रा से लौटने पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर श्रृद्धालुओं का पुष्पवर्षा,जयकारों और भक्ति भाव से स्वागत हुआ ।
इस अवसर पर सुश्री प्रज्ञा देवी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भाव का संचार हुआ ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.