सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
जनविश्वास की गूंज बना जांघोरा वी.बी.जी. राम जी चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
पिथौरा (जिला महासमुंद) के ग्राम जांघोरा में आयोजित वी.बी.जी. राम जी कार्यक्रम की चौपाल में ग्रामीणों का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि प्रकल्प,
किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक श्री अजय डड़सेना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और किसानों व ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष एवं ग्राम ठाकुरदिया के सरपंच श्री मनोज सिन्हा, उप सरपंच वरुण राजपूत तथा सरपंच प्रतिनिधि विश्राम ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम अपने संदेश भी लिखे।
बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति, युवा एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.