Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 9, 2026

हायर सेकंडरी स्कूल बनसांकरा में शाला वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

 हायर सेकंडरी स्कूल बनसांकरा में शाला वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनसांकरा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पालक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा हुआ नजर आया।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटापारा विधायक इंद्रसाव रहे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया, ग्राम सरपंच राहुल ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त फत्ते लाल साहू, मनोज टोंडे, साहू समाज ग्रामीण अध्यक्ष लीलाधर मनोज साहू, लाला वर्मा, पुरुषोत्तम साहू,  रोशन पाण्डेय एवं नरेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।




कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मनमोहक एवं प्रेरणात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भाटापारा विधायक इंद्रसाव एवं ग्राम सरपंच राहुल ठाकुर के करकमलों से उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा और उनमें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा जागृत हुई।

मुख्य अतिथि विधायक इंद्रसाव ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने शाला परिवार एवं ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया, जिससे उपस्थितजनों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया एवं अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम सरपंच राहुल ठाकुर ने ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय के विकास हेतु हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

विद्यालय के प्राचार्य आर. के. ध्रुव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा समस्त अतिथियों, शाला परिवार एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया। शाला परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे शाला वार्षिकोत्सव की गरिमा और अधिक बढ़ गई।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad