अश्विनी नगर स्थित माता सतबहनिया मंदिर में महाशिवरात्रि पर महारूद्राभिषेक का भव्य आयोजन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - राजधानी रायपुर के प्राचीन माता सतबहनिया मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति हेतु महारूद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा।
मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन प्रात:काल से भगवान भोलेनाथ की की विधिवत पूजा -अर्चना आरंभ होगी, इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारूद्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा, जिसमें दुग्ध,दही,घृत, शहद और गंगाजल सहित पंचामृत एवं विभिन्न पूजन सामग्रीयों से शिवलिंग अभिषेक किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में समस्त क्षेत्र वासियों और शिव भक्तों की उपस्थिति रहेगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.