Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 14, 2026

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला ईकाई महासमुंद की बैठक संपन्न

 पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला ईकाई महासमुंद की बैठक संपन्न 






सरायपाली - पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला ईकाई महासमुंद की बैठक वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं सेवक दास दीवान प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।




 बैठक में पत्रकार साथियों के हित संवर्धन, सुरक्षा एवं संघ के विस्तार व मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी 29 अप्रैल को चौथे स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किये जाने उपस्थित पत्रकार साथियों ने अपनी सहमति प्रदान की।

  बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता का पहले का दौर अभी में काफी फ़र्क आ गया है। पत्रकारिता का स्तर काफी गिर चुका है। निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता को करें और प्रमाणिकता के साथ खबर को चलायेंगे तो किसी को भी पूछने की आवश्यकता नहीं है।हमारा काम है सच को आईने की तरह दिखाना। पत्रकारिता के इस सफर में बहुत सी मुश्किलें आयेंगी इससे घबराना नहीं है।हमे सच को आईने की तरह दिखाते हुए निरंतर आगे बढ़ना है। भाई सेवक दास दीवान कर्मठ एवं जुझारू व्यक्ति है निश्चित रूप से पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ में अव्वल की श्रेणी में रहेगा।एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़िये हम आप लोगों साथ हैं।

 प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने संघ के उद्देश्य, नीति सिध्दांतों को विस्तार से जानकारी दी। पत्रकार साथियों के हित संवर्धन, सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार काम कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। एक परिवार की भांति संघ को आप सभी के सहयोग से चला रहे हैं। " एक सबके लिए, सब एक के लिए"  इन्ही सिध्दांतों से पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ चल रहा है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने को लेकर शासन से मांग किये जाने पर भी गहन चर्चा की गई। बैठक का संचालन अभय धृतलहरे जिला महासचिव ने कुशलता पूर्वक करते हुए पत्रकार साथियों के एक जुटता पर जोर दिया।एक रहेंगे नेक रहेंगे, कोई भी संघ या संगठन हो एकता में ही बल होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है संघे शक्ति युगे युगे,इसी को चरितार्थ करते हुए कार्य करना है तो अवश्य संघ मजबूत होगा। उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचारों को साझा किया। मनोज गिरी गोस्वामी को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। बैठक के पश्चात् वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मीना गुप्ता के  निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

 बैठक में प्रमुख रूप से राजूकीर्ति चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रकाश पटेल संभागीय उपाध्यक्ष,इस्माइल खान जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुनील बरेठ कार्यकारी जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़,गेंददास मानिकपुरी जिलाध्यक्ष महासमुंद, देवराज साहू जिला सचिव, देशराज दास जिला संगठन सचिव,जिला उपाध्यक्ष द्वय गेवेन्द्र काले , इब्राहिम कादरी,सोहेल अकरम ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद,कुंजराम रात्रे, मनोज गिरी गोस्वामी,जीवन ध्रुव, फिरोज खान, गोवर्धन नंदे, दीपक जगत,जीत यादव, अशोक प्रधान, हेमंत ताण्डी,अनिल यादव, अशोक मनहर सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad