थाना सिंघनपुरी जंगल
जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक 01/2026
धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस एवं 4(2), 6 पाक्सो एक्ट
नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर अपराध के मामले में कबीरधाम पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक राजेश चंड के नेतृत्व में प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक प्रार्थी द्वारा दिनांक 11.01.2026 को थाना सिंघनपुरी जंगल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष 02 माह बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना पर तत्काल गुमइंसान कायम कर प्रकरण दर्ज किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार पतासाजी की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृता नाबालिग बालिका को आरोपी सुरजपाल पिता स्व. गजानंद पाल उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 20, रावणभाटा, मंदिर हसौद, जिला रायपुर के कब्जे से रायपुर से दस्तयाब किया गया।
अपहृता बालिका के कथन महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से कराए गए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया जिससे आरोपी को दिनांक 13.02.2026 को रात्रि 21:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा नाबालिगों से संबंधित अपराधों के मामलों में आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं संवेदनशील कार्रवाई जारी रखी जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.