Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 14, 2026

पत्रकारों को धमकी देने के आरोप में चकला संचालक अभिताभ नामदेव पर फिर एफआईआर दर्ज

 पत्रकारों को धमकी देने के आरोप में चकला संचालक अभिताभ नामदेव पर फिर एफआईआर दर्ज



कवर्धा।

सेक्स रैकेट मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद जेल जा चुके तथाकथित पत्रकार एवं स्वयंभू नामदेव समाज कबीरधाम के अध्यक्ष अभिताभ नामदेव एक बार फिर कानूनी कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने पुलिस कार्रवाई से जुड़े कवरेज करने वाले पत्रकारों को धमकाने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

बताया जा रहा है कि कवर्धा में हुए कथित सेक्स रैकेट के खुलासे और पुलिसिया कार्रवाई की खबर प्रकाशित होने से नाराज होकर अभिताभ नामदेव द्वारा पत्रकारों को धमकी दी गई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कवर्धा के वरिष्ठ पत्रकारों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभिताभ नामदेव द्वारा खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता पर खतरा उत्पन्न हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया और धमकी देने के आरोप में अभिताभ नामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार को खबर प्रकाशित करने पर इस प्रकार की धमकियों का सामना न करना पड़े।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad