बसना में मितानिन दीदियों द्वारा आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन सम्पन्न
कुंजराम यादव बसना
बसना में मितानिन दीदियों द्वारा आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्री रमेश अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर *बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव* की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मितानिन दीदियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में श्री नरेन्द्र यादव ने कहा कि मितानिन दीदियाँ ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली रीढ़ हैं। घर-घर जाकर सेवा देना आसान नहीं होता, लेकिन मितानिन दीदियाँ पूरे समर्पण और संवेदना के साथ यह कार्य कर रही हैं। स्वस्थ पंचायत की कल्पना मितानिन दीदियों के योगदान के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मितानिन दीदियाँ सेवा और समर्पण की जीवंत मिसाल हैं।
इस सम्मेलन के माध्यम से मितानिन दीदियों के योगदान को सम्मान देने, पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
मुख्य रूप से बसना जनपद सी ई ओ पियुष ठाकुर जी, श्रीमती जनपद सदस्य मधु खुटे जी , जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा जी, मंडल कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी जी, पार्षद राकेश डडसेना जी,श्री नरेंद्र बोरे जी, सोशल मिडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल जी, एवं सभी बसना ब्लाक मितानिन दीदियों उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.