Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 15, 2026

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा की

 कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश



जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश


कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा की


      कवर्धा, 14 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। विशेष रूप से ग्रामीण, वनांचल क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं शिकायत प्राप्त हो, वहां तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों और ठेकेदार, एजेंसियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।


कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता वाली योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में तेजी से और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित विभाग और सरपंचों के साथ संयुक्त बैठक कर तत्काल समाधान निकाला जाए।


कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिन गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करते हुए सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। कई गांवों में कार्य लगभग पूर्ण हो जाने के बावजूद छोटे-मोटे कार्य शेष रहने से सर्टिफिकेशन जारी नहीं हो पाया है। ऐसे मामलों में सरपंचों से समन्वय कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर योजना का विधिवत हस्तांतरण किया जाए। जिन ग्रामों में कोई तकनीकी बाधा नहीं है, वहां प्राथमिकता से हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन गांवों में कार्य प्रगति धीमी है, उसके कारणों की जानकारी रखी जाए और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर बाधाओं को दूर किया जाए। जल स्रोतों की कमी, तकनीकी दिक्कतें अथवा अन्य समस्याओं को चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अब तक हुए कार्यों की विस्तृत सूची तैयार कर 100 प्रतिशत, 95 प्रतिशत, 90 प्रतिशत तथा 90 प्रतिशत से कम प्रगति वाले कार्यों का वर्गीकरण किया जाए और प्रत्येक स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए।


      कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत सभी कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। जल स्रोतों की कमी, तकनीकी बाधाओं एवं अन्य समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर बाधाओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़े जाने के बाद मरम्मत कार्य तत्काल कराया जाए, ताकि आमजन को असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की निगरानी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय पोयाम, कार्यपालन अभियंता श्री दिलीप राजपूत, उप संचालक कृषि विभाग श्री अमित मोहंती, विद्युत विभाग, क्रेडा सहित ठेकेदार, एजेंसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad