Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 14, 2026

MedLEaPR/डिजिटल पोस्टमार्टम एवं MLC रिपोर्ट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक संपन्न।

 MedLEaPR/डिजिटल पोस्टमार्टम एवं MLC रिपोर्ट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक संपन्न।




कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को दोपहर 01:00 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम के सभागार कक्ष में MedLEaPR (Medical Legal Examination and Postmortem Report) डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं डिजिटल पोस्टमार्टम तथा MLC रिपोर्ट प्रणाली के प्रभावी, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण समन्वयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।



उक्त बैठक का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल द्वारा किया गया, जिनके द्वारा बैठक के उद्देश्य, तकनीकी महत्त्व तथा इससे न्यायिक प्रक्रिया में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।

बैठक में राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB) तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में CCTNS प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य स्तर पर लागू MedLEaPR/डिजिटल पोस्टमार्टम एवं MLC रिपोर्ट सॉफ्टवेयर के एकीकृत स्वरूप के सफल क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई।


इस अवसर पर यह बताया गया कि पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा इस डिजिटल प्रणाली को राज्य के सभी जिलों में लागू करने का उद्देश्य—पोस्टमार्टम एवं मेडिकल लीगल रिपोर्टों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, रिपोर्ट तैयार करने एवं प्राप्त करने की प्रक्रिया में समय-सीमा को न्यूनतम करना,

विवेचनात्मक कार्यों को सुदृढ़ बनाना तथा न्यायालयीन प्रक्रिया में त्वरित एवं विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध कराना है।


बैठक के दौरान डिजिटल प्रणाली के तकनीकी पहलुओं जैसे— ऑनलाइन लॉग-इन प्रक्रिया,रिपोर्ट अपलोड करने की चरणबद्ध प्रणाली, डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता मानक, त्रुटि समाधान तंत्र तथा रिपोर्ट समय-सीमा के पालन पर विस्तारपूर्वक व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी श्री केशव ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजू कुमारी, व जिला चिकित्सालय एवं खंड चिकित्सालय के चिकित्सक गण, मेडिकल स्टाफ, पुलिस विवेचक एवं संबंधित अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल द्वारा जिले के समस्त विवेचना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इस डिजिटल प्रणाली का अनिवार्य एवं शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें, जिससे अपराध विवेचना में पारदर्शिता, त्वरित कार्यवाही तथा न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। 


बैठक का मूल उद्देश्य पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूत करते हुए, इस डिजिटल नवाचार को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad