Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 11, 2026

ग्राम मर्राकोना में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक इंद्र साव ने किया लोकार्पण,भूमिपूजन भागवत कथा में भी शामिल हुए विधायक इन्द्र साव

 ग्राम मर्राकोना में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक इंद्र साव ने किया लोकार्पण,भूमिपूजन



 भागवत कथा में भी शामिल हुए विधायक इन्द्र साव


सिमगा:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मर्राकोना मे सीसी रोड , किचन शेड सहित अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन विधायक इंद्र साव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

    



 इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को मध्यान भोजन के समय हो रही परेशानी से अब उन्हें किचन शेड के निर्माण होने से बहुत राहत मिलेगी।



उन्होंने हमेशा से महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है,अब किचन शेड के निर्माण से ना केवल बारिश से बचत होगी बल्कि उन्हें पर्याप्त मात्र में धूप से निजात मिलेगी।

       विधायक श्री साव ने आगे कहा कि वे हमेशा से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के नव निर्माण और उन्नयन से गांव के विकास के लिए कृत संकल्पित है और जब तक गांव का विकास नहीं होगा  तब तक शहर के विकास की परिकल्पना बेमानी है। श्री साव ने कहा कि वे जब से आप लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से विधायक बने है तब से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों  के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे है और आप लोगों को विश्वास दिलाता हु कि आने वाले समय में और अधिक विकास कार्य आप लोगों के गांव में दिखाई देने लगेगा।

      इसके पूर्व गांव पहुंचने और कार्यक्रम स्थल पर विधायक श्री साव का ग्राम के सरपंच कुबेर यदु, पंचगण एवं ग्रामीणों ने  फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक श्री साव ने भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात गांव में चल रहे श्रीमद भागवत कथा पंडाल पहुंच कर भागवत भगवान का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में खुशहाली और अमन चैन के लिए प्रार्थना की।श्री साव ने व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य श्री डोमेन्द्र शर्मा का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

        कार्यक्रम में शामिल

  विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया ने अपने संबोधन में ग्राम वासियों को इस विकास कार्य के लिए बधाई दी।जनपद सदस्य श्रीमती जीत त्रिलोक कुर्रे ने भी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया।

     कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ग्राम सरपंच कुबेर यदु ने  तथा संचालन उपसरपंच  इनदरमन साहू ने किया । इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ,बिसौनी निषाद, अहिल्या मानिकपुरी, केवलदास मानिकपुरी, बुधियारिन निषाद, गुंजा निषाद, सुरेश निषाद, चंदा साहू, सविता निषाद, तिथि राम निषाद, हितेंद्र यदु, अकलतरा सरपंच बबलू यदु, मुसवाडीह सरपंच कमलेश यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


CNI न्यूज सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad