Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 12, 2026

नवीन आंगनबाड़ी भवन: शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम

 नवीन आंगनबाड़ी भवन:  शिक्षा, पोषण और सुरक्षा का संगम ।                       



  सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।       छ.ग.प्रदेश -"मुंगेली जिले के ग्रामीण अंचलों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिशरण से 100 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से 31 भवन पूर्ण हो चुके हैं तथा 69 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष भवनों को 15 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


इन नवीन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में 6 वर्ष तक के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं, जिससे उनके समग्र विकास को सुदृढ़ आधार मिल रहा है।


बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से भवनों की दीवारों पर हिंदी एवं अंग्रेजी वर्णमाला, जीव-जंतु तथा अन्य शैक्षणिक विषयों से संबंधित आकर्षक चित्रों की पेंटिंग कराई गई है। इन चित्रों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके मानसिक विकास में सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। बेहतर अधोसंरचना के कारण आंगनबाड़ी गतिविधियों के संचालन में सुविधा हुई है तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति में भी वृद्धि दर्ज की गई है।


कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार का कहना है कि मनरेगा एवं महिला-बाल विकास विभाग के समन्वित प्रयासों से निर्मित ये भवन ग्रामीण बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आकर्षक शैक्षणिक वातावरण से बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, पोषण और सुरक्षा को नया आयाब दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad