जिला – विदिशा
उनारसीकलां पुलिस की प्रभावी कार्रवाई– 04 माह से फरार 06 हजार के इनामी तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना उनारसीकलां पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 04 माह से फरार चल रहे एवं 06 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 17/12/2025 को फरियादी राजेन्द्र पिता हनुमंत शर्मा (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम मोतीपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम के ही प्रदीप शर्मा, चंद्रमोलेश्वर एवं राघव शर्मा ने तालाब के पंचनामा पर हस्ताक्षर करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए फरियादी, उसकी पत्नी सावित्री बाई शर्मा एवं पुत्री मंटो बाई शर्मा के साथ हाथ, थप्पड़ों एवं डंडों से मारपीट की।
उक्त रिपोर्ट पर थाना उनारसीकलां में अपराध क्रमांक 62/25 धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उपचार हेतु फरियादी की एमएलसी सीएचसी लटेरी में कराई गई, जिसमें फरियादी को गंभीर चोट (ग्रेवियस इंजरी) पाए जाने पर प्रकरण में धारा 118(1), 118(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।
इनाम घोषित एवं गिरफ्तारी कार्रवाई:
प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा कुल 6000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय सिरोंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई:
यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी उनारसीकलां के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण:
प्रदीप शर्मा पिता मोहनबाबू शर्मा, उम्र 32 वर्ष
राघव शर्मा पिता मोहनबाबू शर्मा, उम्र 24 वर्ष
चंद्रमोलेश्वर शर्मा उर्फ चंदू पिता परसुराम शर्मा, उम्र 36 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना उनारसीकलां, जिला विदिशा)
विशेष भूमिका:
उप निरीक्षक गोसिया सुल्तान (थाना प्रभारी), सउनि जितेन्द्र शर्मा, प्रआर. रविकांत राव, प्रआर. कुलदीप सिंह, आरक्षक घनश्याम, मोहित, कृष्णपाल राजपूत एवं चरनजीव की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.