Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 21, 2026

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच, अनियमितता पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त..

 खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच, अनियमितता पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त..




सारंगढ़ बिलाईगढ़ : आयुक्त खाद्य सुरक्षा और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश के पालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरसीवा में कार्यवाही की गई।




 टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण करने वाले इकाइयों पर दबिश दी और देवांशी मिनरल वाटर प्लांट से पानी पाउच का नमूना जांच हेतु लिया और साथ ही अनियमिताओं के आधार पर 115 बोरी पानी पाउच की जप्ती की। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक हिदायतें दी।




खाद्य दल ने बिना फ़ूड रजिस्ट्रेशन के कारोबारकर्ता को नोटिस दिया। साथ ही दाल, अचार और मसाले का नमूना लिया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा अपील की गई कि खाद्य पदार्थों को जांच परख कर ही खरीदें। खाद्य अधिकारियों ने  व्यापारियों को समझाईस दी कि बिना उचित खाद्य लाइसेंस के खाद्य कारोबार न करें और खरीदी बिक्री उचित बिल रसीद के साथ ही कारोबार करें। विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और वरुण पटेल शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad