Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 20, 2026

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का चुनाव 12 अप्रैल को, 15 हजार से अधिक सदस्य करेंगे मतदान

 छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का चुनाव 12 अप्रैल को, 15 हजार से अधिक सदस्य करेंगे मतदान



बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज में प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के चयन को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाज द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत 12 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में प्रदेश के 24 जिलों के कुल 15,928 आजीवन सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।


निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति के कुल 7 पदों के लिए मतदान होगा। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के एक-एक पद तथा सदस्य के 2 पद शामिल हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष एवं सुचारू मतदान के लिए 55 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।


समाज के संस्थापक सदस्य एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सकालू राम यदु और जगत राम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन एवं त्रुटि सुधार 18 से 20 मार्च तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 मार्च को प्रकाशित होगी।


उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 से 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 26 मार्च को उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी, 27 मार्च को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है और 28 मार्च को अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं 29 मार्च को चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा।


प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष फिरू यादव ने बताया कि मतदान 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर संपन्न कराया जाएगा। मतदान के दौरान मतदाताओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य पहचान पत्र के रूप में मान्यता दी गई है।


समाज के इस चुनाव को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad