श्री गौड़ब्राह्मण समाज की भव्य श्री गणगौर शोभायात्रा 21 मार्च को ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - श्रीगौड़ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गणगौर जी की शोभायात्रा का भव्य आयोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समाज के अध्यक्ष श्री प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि शोभा यात्रा दिनांक 21 मार्च शनिवार को शाम 5 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार से प्रारंभ होकर सत्ती बाजार ,तात्यापारा, बढ़ई पारा होते हुए. रामसागर पारा स्थित श्री शिव मंदिर ,रामजी हलवाई गली में विराम लेगी ।वहां श्री गणगौर जी का गीत एवं प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने सभी विप्रजनों से आग्रह किया है कि सभी सपरिवार इस शोभा यात्रा में शामिल होंवे। शोभायात्रा मार्ग में श्रृद्धालुओं द्वारा उपस्थितजनों का स्वागत,पुष्पवर्षा,शीतल पेय,शीतल जल,फल,आदि से किया जाएगा । विनीत-
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था परिवार रायपुर।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.