ब्रेकिंग नेरली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिले के नेरली 230 वी बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सी.आर.पी.एफ द्वारा सिविल एक्शन कार्यक्रम सुक्मा जिले में आयोजन किया
नक्सल प्रभावित कोर्रा में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित
ग्रामीणों को सामग्री वितरण के साथ शिक्षा व विकास का दिया संदेश
दंतेवाड़ा- सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोर्रा में 230वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 मार्च 2026 को कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में कोर्रा कैंप में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कोर्रा, डोडपाल, नूंगा, मडियारस, आदगुड़ा, बुर्रस, मटेमरका और गोरेपारा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमाण्डेंट श्री अनिल कुमार प्रसाद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नक्सलियों के बहकावे में न आने और बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें।
सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बल हमेशा उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को दवाइयां एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे साड़ी, लुंगी, कंबल, बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस तथा खेल सामग्री—क्रिकेट बैट, बॉल, स्टंप, वॉलीबॉल, नेट और फुटबॉल का वितरण किया गया।
इस दौरान उप कमाण्डेंट राकेश कुमार, सहायक कमाण्डेंट अशुतोष सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. शाहीना एम.सी., निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.