मीडिया एसोसिएशन की बैठक व सम्मान समारोह 30 मार्च को सिमगा में
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री धनीराम निराला का प्रथम आगमन 30 मार्च 2026, सोमवार को सिमगा स्थित रेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे होने जा रहा है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर प्रदेश कार्यकारिणी श्री शैलेश राजपूत द्वारा बैठक के साथ होगी, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति एवं कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री धनीराम निराला का साल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.