Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 23, 2026

सरसींवा पुलिस की कार्रवाई: जंगल में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹71 हजार नकद जब्त

 सरसींवा पुलिस की कार्रवाई: जंगल में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹71 हजार नकद जब्त



सारंगढ़ बिलाईगढ़। 

थाना सरसींवा पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹71,000 नगद, 52 पत्ती ताश और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमलीडीह के जंगल में कुछ लोग ताश पत्ती से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय बंजारे (37 वर्ष) निवासी अमलीडीह, बृजलाल रत्नेश (56 वर्ष) निवासी मुडपार, हेमलाल पटेल (63 वर्ष) निवासी गाताडीह और राजू जागड़े (42 वर्ष) निवासी हसौद (जिला सक्ती) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, उप निरीक्षक पैंकरा सहित पुलिस स्टाफ के गजानंद स्वर्णकार, अनिरुद्ध वैरागी, हेगवरण चौरगे और प्रकाश भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad