भव्य कलश यात्रा और विशाल भंडारा, हथबंद में कर्मा जयंती पर दिखा उत्साह
बलौदाबाजार:- कर्मा जयंती के पावन अवसर पर हथबंद परिक्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद आकर्षक और भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुआ और पूरे आयोजन में अनुशासन एवं उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजाराम साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, जिला संगठन सचिव सुशील साहू, जिला महिला संगठन सचिव अनुपमा साहू, तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, तहसील उपाध्यक्ष भुवन लाल साहू, तहसील सचिव धनेश्वर साहू, सुहेला अध्यक्ष सरोज साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजम साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र के शेषनारायण साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू, पूर्व दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही परिक्षेत्र उपाध्यक्ष सुखराम साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष टीकाराम साहू, जामुनलाल साहू, शिवशंकर साहू, भुनेश्वरी साहू, मंजू साहू, ऋतुराज साहू, ईश्वर साहू, महेंद्र साहू, जीवन साहू, लक्ष्मणा परिक्षेत्र सचिव नेतराम साहू, ग्राम प्रमुख महेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, दिलीप साहू, रामू साहू, परेटन साहू, रमेश साहू, प्रेमनारायण साहू, रामलाल साहू, महेश साहू, भगवती साहू, हरिराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब प्रदेश के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, जिला सदस्य दीप्ति गोविन्द वर्मा एवं जनपद सदस्य अंजू बबलू पटेल कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विशेष रूप से पूरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा दी और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.