Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 7, 2026

महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही

 थाना स. लोहारा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)



महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही




बीएनएस की धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया


श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अमित पटेल के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चंद्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में सोशल मीडिया पर महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट से संबंधित एक वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई, जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान संबंधित पीड़ित महिला द्वारा थाना स. लोहारा में उपस्थित होकर अपने साथ हुई घटना के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।


प्राप्त आवेदन एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी दीनानाथ देवांगन पिता धनवा देवांगन, निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा के विरुद्ध थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई तथा दिनांक 06/03/2026 को आरोपी दीनानाथ देवांगन उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय एवं सतर्क है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad