कल्पतरु परिसर में माता रानी का भव्य जगराता कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- कल्पतरू परिसर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी जागरण (माता की चौकी) का भव्य आयोजन किया गया।
माता रानी की भक्ति हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी और धार्मिक लाभ प्रदान करने वाली माना जाता है।
कल्पतरू परिसर कोटा, रायपुर में आयोजित जगराते में प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा, बजरंग बंसल और दीपमाला शर्मा (भिलाई) ने अपने भजनों से श्रृद्धालुओं को भक्ति भाव में ओत-प्रोत किया ।
जगराता की शुरुआत श्री गणपति वंदना के साथ की गई।
माता दुर्गा के भक्ति गीतों में भक्त झूमते गाते दिखाई दिए। प्रेम , समर्पण और भक्ति से परिपूर्ण यह आयोजन भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कल्पतरू परिवार ने सभी सादर आमंत्रितजनों के लिए शीतल पेय एवं फलाहार की व्यवस्था रखी थी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.