सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
श्री रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आज पिथौरा से भव्य ध्वज यात्रा गढ़फुलझर तक निकलेगी।
पिथौरा से श्री रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए भव्य ध्वज यात्रा 22 मार्च को पिथौरा से गढ़फूलझर तक निकलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक जन शामिल होंगे। पूजा रथ यात्रा निकालने की जिम्मेदारी पिथोरा आंचलिक सभा को मिली है जिसके लिए पूरा पिथौरा अंचल के बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज गढ़ फुलझर में आयोजित श्री रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन सामग्री ध्वज माध्यम से 22 मार्च को पिथौरा से गढ़फूलझर तक भव्य ध्वज4यात्रा एवं शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकलेगी।
आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रथ यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यात्रा में पिथौरा आंचलिक सभा में के विभिन्न गाँवों से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। ध्वज यात्रा के माध्यम से भगवान श्री रणेश्वर बाबा एवं माँ रामचंडी के प्रति श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हुए पूरे अंचल में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को प्रातः 09:00 बजे शहीद भगत सिंह खेल मैदान पिथौरा में समाज के लोग एकत्रित होंगे। दोपहर 9 बजे नाश्ता पश्चात ध्वज यात्रा की तैयारी, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। तत्पश्चात करीब 11बजे पूजा ध्वज के साथ भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो निर्धारित मार्ग से होते हुए गढ़फुलझर पहुंचेगी। इस ध्वज यात्रा में कीर्तन मंडली आकर्षक का मुख्य केंद्र होगा। धज यात्रा पिथौरा के थानेश्वर मंदिर सेध्वज लेकर पिथौरा भ्रमण कर गढ़फुलझर पहुँचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, पुष्पवर्षा एवं सेवा कार्य किए जाने की भी तैयारियां की जा रही हैं। आंचलिक सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। रथ यात्रा में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक जन शामिल होकर इस ध्वजयात्रा को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाने की अपील आंचलिक से की गई है
चार दिशाओं से निकलेगी चार रथ यात्रा
गढ़फुलझर में नवनिर्मित रणेश्वर मंदिर की बहु प्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 22 मार्च को प्रारंभ होने जा रहा है। चारों दिशाओं से चार रथ यात्राएं बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में निकलेगी जो इस समारोह का भव्य एवं आकर्षक बनाएगी। ध्वज यात्रा को लेकर समाज द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है तथा इन ध्वज यात्रा को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है।बताया कि पूर्व दिशा से पूजा रथ यात्रा सरायपाली आंचलिक अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में नई मंडी प्रांगण से निकलेगी। जहां से नगर भ्रमण करते हुए जय स्तंभ चौक, बस स्टैंड, घटेश्वरी मंदिर, तोरेसिंहा, गोहेरापाली, तोषगांव होते हुए गढ़फूलझर पहुंचेगी। ध्वजा रथ यात्रा पश्चिम दिशा से पिथौरा आंचलिक अध्यक्ष षड़ानन भोई एवं रायपुर आंचलिक अध्यक्ष राधेश्याम प्रधान के नेतृत्व में थानेश्वर मंदिर पिथौरा से नगर भ्रमण करते हुए बल्दीडीह, सांकरा, साल्हेतराई, बसना होते हुए गढ़फुलझर पहुंचेगी। उज्जैन से लाया गया ध्वज एवं कपासीरा से पहुँचा शिखर कलश को रथ यात्रा के माध्यम से गाजे बाजे के साथ पहुंचाया जाएगा। रथ को 12 ज्योतिर्लिंग की आकर्षक झांकी के माध्यम से सजाया जायेगा। तीसरी रथ यात्रा उत्तर दिशा से बसना आंचलिक अध्यक्ष भोजराज प्रधान के नेतृत्व में ग्राम बम्हनी से मूर्ति लेकर निकलेगी। जहां से पथरला, झगरेनडीह, जीराडबरी, बसना होते हुए गढ़फुलझर पहुंचेगी। चौथी कलश रथ यात्रा कुलकार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण भोई के नेतृत्व में दक्षिण दिशा से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नरसिंहनाथ से जल लेकर निकलेगी। नरसिंहनाथ से बैदपाली, झारबंद, लउड़ीदरहा, होते हुए गढ़ फूलझर पहुंचेगी। पूजा पाठ के साथ विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ होगा जो 23 से 27 मार्च तक चलेगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.