श्री गौड़ब्राह्मण समाज की भव्य श्री गणगौर शोभायात्रा , गणगौर महोत्सव की धूम दिखाई दी ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - श्रीगौड़ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गणगौर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा शाम 5 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार से गाजे-बाजे के निकली , शोभा यात्रा सत्ती बाजार ,तात्यापारा, बढ़ई पारा होते हुए. रामसागर पारा स्थित श्री शिव मंदिर में विराम ली ।
शोभा यात्रा मार्ग में विप्रजनों ने उपस्थितजनों का स्वागत पुष्प वर्षा,शीतल पेय, एवं जल फल से किया। शिव मंदिर में राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत इस संस्कृति की धूम दिखाई दी , समाज की महिलाओं द्वारा श्री गणगौर जी के गीतों की मधुर स्वरलहरियां सुनाई दी।
मंदिर में प्रसाद एवं शीतल पेय वितरण किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिला , पुरुष , बच्चे शामिल हुए। अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा एवं श्रीमती प्रतिमा पुजारी ने सभी को गणगौर महोत्सव की शुभकामनाएं दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.