Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 28, 2026

रामनवमीं शोभायात्रा में अघरिया समाज की भव्य झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

 रामनवमीं शोभायात्रा में अघरिया समाज की भव्य झांकी रही आकर्षण का केन्द्र 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायगढ़ - मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचन्द्रजी के पावन जन्मोत्सव श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीराम नवमीं आयोजन समिति एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज के संयुक्त तत्वाधान में आज भव्य श्रीराम शोभा यात्रा एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 




इस आयोजन को लेकर नगर में जबरस्त उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नगर के सभी रामभक्तॉ ने मिलकर पूरे शहर को भगवा तोरणों और झंडों से आकर्षक रूप से सजाया था। मुख्य मार्गों से लेकर हर गली-मोहल्ले , चौक-चौराहों और खंभों तक भगवामय वातावरण देखने को मिला।‌ शोभायात्रा की  भव्यता को देखते हुये नगर में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बन गया था। यह भव्य शोभायात्रा नटवर स्कूल से प्रारंभ होकर - स्टेशन चौक - गांधी गंज - गांधी प्रतिमा - रामनिवास टॉकीज - गोपी टॉकीज - मंदिर चौक - सुभाष चौक - गद्दी चौक - पैलेस रोड चांदनी चौक - गांजा चौक - हटरी चौक -  सिटी कोतवाली - हंडी चौक - घड़ी चौक होते हुये रामलीला मैदान पहुंची। हजारों की संख्या में रामभक्त भगवा ध्वज और 'जय श्रीराम' के उद्धोष के साथ एवं आकर्षक स्वचलित झांकियां रामलीला मैदान पहुंचीं। इस दौरान लेजर लाइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभा यात्रा के समापन पश्चात श्रीराम नवमी आयोजन समिति द्वारा श्रीराम महाप्रभु की महाआरती के साथ विशाल भंडारा एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ। इसके पहले नटवर स्कूल गेट के बगल में अखिल भारतीय अघरिया समाज केन्द्रीय समिति नगर इकाई , महिला मंच रायगढ़ द्वारा शरबत वितरण की व्यवस्था की गई थी। प्रदेश भर में प्रसिद्ध वर्ष 2014 से प्रारंभ हुई रायगढ़ की रामनवमीं शोभा यात्रा में हिन्दू गौरवशाली परंपरा के अनुरूप प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी समाज व संगठनों की भूमिका व सहभागिता देखने को मिली , जिसमें अखिल भारतीय अघरिया समाज ने भी भव्य रूप से अपनी सहभागिता निभाई। शोभा यात्रा में अघरिया समाज जहाँ डीजे और गाजे बाजे के साथ भक्ति गीत व नृत्य करते हुये भगवान राम के नाम का जयघोष उद्घोष करते नजर आये। वहीं राम दरबार की भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा में समाज के बालक - बालिकायें भगवान राम . लक्ष्मण . सीता . भरत . शत्रुघन . बाली सुग्रीव भक्त हनुमान का रूप लेकर राम दरबार को जीवंत रूप दिये। झांकी तैयारी की जिम्मेदारी समाज की सक्रिय महिला एवं योग प्रशिक्षिका शर्मिला नायक को सौंपी गई थी। इस झांकी में समाज के उत्साही बालक बालिकायें - अक्षिका नायक (राम भगवान) , दीप्ति पटेल (सीता माता ) , अक्षिमा नायक (लक्ष्मण जी) ; सान्वी पटेल (हनुमान जी) , दीपांशु पटेल (बाली) निकुंज वर्मा (सुग्रीव) ने विशेष आकर्षण के रूप में जीवंत एवं सुंदर झांकियां प्रस्तुत की।‌

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad