राजराजेश्वरी महामाया मंदिर में पंचमी तिथि पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई,
सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गई। श्रृद्धालुओं ने माता महामाया के चरणों में चुनरी, श्रंगार सामग्री और भोग प्रसाद अर्पित कर पूजा -अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में पूरी नवरात्रि में जसगीत की मधुर ध्वनि से श्रृद्धालु भावविभोर हो रहे है, मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति कलश की स्थापना कराई है,
मान्यता है कि मां महामाया देवी के आशीर्वाद से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा श्रृद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर में आस्था और भक्ति संगम दिखाई दिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.