Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 24, 2026

भटगांव पुलिस की कार्रवाई: सटोरिया गिरफ्तार, नकदी व सट्टा पट्टी जब्त

 भटगांव पुलिस की कार्रवाई: सटोरिया गिरफ्तार, नकदी व सट्टा पट्टी जब्त



भटगांव/सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 मार्च।

जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भटगांव पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक सटोरिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के नेतृत्व में दिनांक 23 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि भटगांव क्षेत्र में एक व्यक्ति घूम-घूमकर सट्टा लिखते हुए लोगों से हार-जीत का दांव लगवा रहा है।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अब्दुल करीम खान (पिता काले खान), निवासी वार्ड क्रमांक 08, भटगांव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2700 रुपए नगद, विभिन्न अंकों से लिखी सट्टा पट्टी एवं एक डॉट पेन बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के साथ प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, श्रवण बरिहा, आरक्षक राहुल खूंटे, पवन बंजारे, महिला आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


भटगांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टा गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad