ग्राम करेला में विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह में शामिल हुए( विष्णु लोधी)
डोंगरगढ़- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेला स्थित माँ भवानी मंदिर प्रांगण में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के द्वारा शनिवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। होली के पावन अवसर पर सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
विष्णु लोधी ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है और लोगों के बीच आपसी संबंध और भी प्रगाढ़ होते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.