रामनवमी पर्व पर निकली जंवारा विसर्जन यात्रा , हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ रही ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी "रायपुर-नौ दिन तक चले चैत्र नवरात्रि उत्सव को श्रृद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा अर्चना कर मनाया।
आज ज्योति कलश एवं जंवारा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रायपुर के अलग-अलग सामाजिक व धार्मिक संगठन के महिलाएं ज्योति कलश एवं जंवारा लिए विसर्जन के लिए निकली,
और बच्चे , युवा एवं भक्तगण गालों में लोहे का बाना धारण किये शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरी शोभा यात्रा में मां दुर्गा के जयकारे के साथ भक्तों ने उन्हें भक्तिभाव के साथ विदा किया।
शहर के मार्ग में डीजे व धूमाल के साथ छत्तीसगढ़ी जस गीतों व भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए कंकाली तालाब पहुंचे और जवारा विसर्जित किया । इस दौरान शहर के रामसागरपारा, जोरापारा, मागड़ा पारा, आमापारा, सहित अलग-अलग मोहल्ले से जोत विसर्जन के लिए शोभायात्रा पहुंची।
ज्योति कलश धारकों का स्वागत मार्ग में मंच लगाकर पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय जल द्वारा किया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.