Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 26, 2026

मददेड के वोरगुडा़ मे नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न। भक्ति की ब्यार में सरोवर हुए श्रष्द्धालू।

 मददेड के वोरगुडा़ मे नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न। 



भक्ति की ब्यार में सरोवर हुए श्रष्द्धालू। 

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत मददेड के वार्ड क्रमांक 09 बोरगुडा़ में आज आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। अवसर था नव निर्मित मन्दिर में नर्मदेश्वर महादेव की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का जो पूरे विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। 

वैदिक अनुष्ठान एवं मंगल पूजन 

 प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ आज प्रातः 08 बजे वेदी पूजन के साथ हुआ विद्वान पंडितों के सानिध्य में यजमानों ने भगवान् शिव का अनुष्ठान किया। मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि से पूरा बोरगुडा (मददेड) क्षेत्र शिवमय हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन का भव्य स्वरूप प्रदान किया। 

शुभ मुहूर्त मे प्रतिष्ठित हुए महादेव। 

 निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार प्रातः 09:50 बजे नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा की गई वैसे मन्दिर परिसर  हर हर महादेव के जय घोष से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात भगवान् महादेव का महाभिषेक किया गया। 

हवन आरती के बाद उमड़ा जन सैलाब। 

 भगवान् महादेव की प्राण प्रतिष्ठा उपरांत हवन कुंड में आहुतियां देकर क्षेत्र के लिए सुख  समृद्धि और शांति की कामना की गई। महाआरती के तत्पश्चात महा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड नं0   09 सहित पूरे मददेड पंचायत और आसपास से श्रद्धालुओं ने श्रष्द्धा पूर्वक  प्रसाद ग्रहण किया। 

बोरगुडा के ग्रामीणों ने बताया कि नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना से क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार  हुआ है इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों एव युवा पीढ़ी और वरिष्ठ जनों का भी विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad