Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 20, 2026

अनुसूचित जाति के हितग्राहियों के उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

 अनुसूचित जाति के हितग्राहियों के उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन



कवर्धा, 20 मार्च 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में 20 मार्च 2026 को एक दिवसीय अनुसूचित जाति के ग्रामीण युवाओं, महिला एवं पुरूषों के उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के पादप कार्यिकी कृषि जैव रसायन औषधीय एवं संगंध विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के ग्राम घोठिया, जमुनिया, जैतपुरी, नेवारी, बिरकोना एवं अन्य गांवो के 50 युवाओं, महिला एवं पुरूषों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिक डाॅ. येमन देवांगन, द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को औषधीय एवं संगंध फसलों की वैज्ञानिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, जैसे लेमनग्रास, सिट्रोनेला, पामारोजा, गिलोय, पुदीना, ब्राम्ही, अश्वगंधा, सर्पगंधा, नीम, तुलसी, अदरक, हल्दी, खस, बच की उन्नत खेती की तकनीक, औषधीय महत्व, विभिन्न तैयार होने वाले उत्पादों, बाजार की उपलब्धता एवं मूल्य संवंर्धित सामाग्री जैसे इत्र, साबुन, अगरबत्ती बनाने का जीवंत प्रदर्शन कर दिखाया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषिरत् कृषकों, महिलाओं एवं युवाओं की आय में वृद्धि करना है। तत्पश्चात वैज्ञानिक डाॅ. एलिस तिर्की, ने विभिन्न सुगंध फसलों जैसे निम्बूघास, सिट्रोलेना, पामारोसा, तुलसी,पान, पुदीना, केवड़ा इत्यादि एवं औषधीय पौधों जैसे अश्वगंधा, काली हल्दी, सर्पगंधा, बच, मण्डूकपर्णी, केंवाच, चरौटा, कालमेघ इत्यादि पौधों की उन्नत किस्मों के गुण,पहचान एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डाॅ. बी.पी. त्रिपाठी ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों की व्यवसायिक खेती की जानकारी एवं खेती की संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रक्षेत्र नेवारी में समन्वित कृषि प्रणाली अंतर्गत, पशुपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, बटेर पालन इकाई का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में भाग लिये प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं औषधीय पौधे प्रदाय किय गये एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के इंजी. टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी, डाॅ. बी. एस. परिहार, विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान एवं डाॅ. एन. सी. बंजारा, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी, डाॅ. सी.पी. रहांगडाले, विषय वस्तु विशेषज्ञ, वानिकी,  उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad