श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी उत्सव।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -डी.डी.नगर सेक्टर -2 स्थित नवनिर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रामनवमी का पावन उत्सव धूमधाम और श्रृद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान श्री राम के भजनों की मधुर गूंज सुनाई दी और भक्तजन भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर विशेष पूजा अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। साथ ही मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, हनुमान जी पर चोला चढ़ाने की परंपरा भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल रहे, लक्की अवस्थी, श्रवण शर्मा, दामोदर शर्मा, सहित मंदिर समिति की महिलाएं शामिल रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.