_माताओं बहनों द्वारा कलश यात्रा किया भक्तिमय हुआ पूरा गांव_
साहू समाज भुरसुदा ने मनाई माँ कर्मा जयंती
तहसील साहू संघ तिल्दा एवं परिछेत्र साहू संघ लखना के अंतर्गत आने वाले ग्राम भुरसुदा साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्व प्रथम माँ कर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बजे गाजे के साथ गली भ्रमण करते हुए माताओं बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाला गया तद्पश्चात माँ कर्मा मंदिर में कथा , एवं पूजा अर्चना कर समस्त साहू समाज एवं ग्रामीण जनों के लिए सुख समृद्धि एवं मंगलमय कामना करते हुए महा आरती किया गया एवं अंत में पूजा अर्चना सम्पन कर प्रसादी वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष श्री अमरनाथ साहू , उपाध्यक्ष जुलाराम साहू , संगठन सचिव रमेश साहू , पार प्रमुख सुखदेव साहू , खेलावन साहू , उमेश साहू , राजकुमार साहू , राधे साहू , रामकुमार साहू , कोदू साहू, छेदु साहू , परमेश्वर साहू , एवं समाज सेवक कार्तिक साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.