Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 19, 2026

मनरेगा योजना से दामाखेड़ा में विकास कार्यों को मिली गति

 मनरेगा योजना से दामाखेड़ा में विकास कार्यों को मिली गति




कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा (जनपद पंचायत सिमगा) में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा और चंदेरी के बीच नहर नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।



इस कार्य के प्रारंभ अवसर पर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री सुरेश कुमार साहू ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं बल्कि किसानों और आम ग्रामीणों को भी सीधा लाभ मिल रहा है।

ग्राम पंचायत के सरपंच श्री कमलेश साहू ने बताया कि नहर नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी एवं सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर पंच सेवक साहू, पंच महंगू साहू, पंच राहुल साहू तथा पंच कमला गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य को गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्माण कार्य से वर्षा के समय जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और खेतों तक पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। साथ ही, स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad