दो युवकों पर जान लेवा हमला क्रिकेट वेट और स्टमप से युवको को पीटकर अधमरा कर कपड़े उतार कर वीडियो बनाया टऔर वायरल कर दिया। मरार समाज में फूटा आक्रोश।
मददेड बीजापुर जिले के मददेड क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है
ग्राम दम्पाया के नौजवान युवको पर तकरीबन 20-25 दबंगो ने अपनी दबंगई ही नहीं दिखाई बल्कि पीट पीट कर अधमरा कर जान लेवा हमला किया।
और मानवता की सारी हदें पार कर उन्हें अर्धनग्न अवस्था का वीडियो भी वायरल कर दिया।
इस घटना के विरोध में पूरा मरार समाज और पिछड़ा वर्ग संगठनों ने आज मददेड थाना को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
साक्ष्यों का सेट ब्यान कर रहा है पूरी कहानी।
वायरल वीडियो में पीड़ित संतोष कावटीऔर विकास कावटी की बहुत ही गम्भीर दिखाई दे रहे है एक बेसुध हालत में जमीन पर है जिसके चेहरे व शरीर पर गम्भीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे है। हमलावरों ने अपमानित करने के लिए लावारिस अवस्था में छोड़ कर वीडियो बनाकर वायरल भी कर वहाँ से चले गये।
मरार समाज के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मददेड थाना प्रभारी को अपना शिकायती पत्र सौपा। शिकायती पत्र मे पूरी घटना की जानकारी विस्तार से लिखी है।
घटना 26/03/2026 की शाम की है पीड़ित अपनी दीदी के घर बकरा लेकर लौट रहे थे। नदी किनारे वंगापल्ली गाँव के 20-25 लड़कों ने ( जो क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे।) ने उन्हे घेर लिया और तकरीबन 1 घंटे तक बेट और स्टमप से पीटते रहे। हमलावरों लूट को दर्शाते हुए 03 मोबाइल फोन एक सोने की चेन, गाड़ी, और बकरा भी छीन कर ले गये। और अर्धनग्न अवस्था में लात घूँसों से पीड़ित को पीटा गया। और इस पूरे कृत्य का वीडियो वायरल कर दिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.