Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 19, 2026

प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण ड्यूटी में से एक माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला: आस्था, सुरक्षा और सुव्यवस्था का संगम

 राजनांदगांव 



प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण ड्यूटी में से एक  माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला: आस्था, सुरक्षा और सुव्यवस्था का संगम



राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत राजनांदगांव पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारी की गई है।


आज दिनांक से प्रदेश भर से कुल 850 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी डोंगरगढ़ क्षेत्र में तैनात की गई है। इस अवसर पर समस्त बल को आगामी 10 दिनों की ड्यूटी हेतु पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, श्री प्रशांत कत्लम कमांडेंट दसवी बटालियन, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर द्वारा विधिवत ब्रीफ किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस आयोजन हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर सुव्यवस्थित ड्यूटी प्लान तैयार किया गया है।


जोन एवं सेक्टर व्यवस्था


जोन-01

सेक्टर-1: माँ बम्लेश्वरी मंदिर (ऊपर) का गर्भगृह क्षेत्र

सेक्टर-2: ऊपर से नीचे तक सीढ़ियों की सुरक्षा व्यवस्था

सेक्टर-3: क्षेत्रपानी, डोम, मुख्य ड्रॉप गेट एवं आसपास का परिक्षेत्र (लाइन व्यवस्था सहित)

सेक्टर-4: रोपवे के ऊपर एवं नीचे की व्यवस्था


जोन-02

सेक्टर-1: माँ बम्लेश्वरी नीचे मंदिर क्षेत्र

सेक्टर-2: मेला क्षेत्र की व्यवस्था

सेक्टर-3: रेलवे क्रॉसिंग, अंडरब्रिज, ड्रॉप गेट से नीचे मंदिर से रोपवे तक मार्ग व्यवस्था

सेक्टर-4: रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था


जोन-03 (यातायात एवं पार्किंग)

सेक्टर-1: अंजोरा बायपास से रामदरबार तक यातायात व्यवस्था

सेक्टर-2: रामदरबार से मोंगलीपुर-लिटिया-अछोली मार्ग होते हुए डोंगरगढ़ मंदिर तक यातायात

सेक्टर-3: रामदरबार से तुमड़ीबोड़ अंडरब्रिज तक मार्ग व्यवस्था

सेक्टर-4: तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ मंदिर तक यातायात

सेक्टर-5: चिचोला से डोंगरगढ़ मंदिर तक मार्ग व्यवस्था

सेक्टर-6: भंडारपुर-दरबार से डोंगरगढ़ मंदिर तक मार्ग व्यवस्था

सेक्टर-7: बोरतलाव से डोंगरगढ़ मंदिर तक मार्ग व्यवस्था

सेक्टर-8: समस्त पार्किंग व्यवस्था (गुरुद्वारा, क्षेत्रपानी, नगर पालिका, अम्बेडकर चौक, नीचे मंदिर, गौशाला, पुराना बस स्टैंड, पहाड़ी क्षेत्र, प्रज्ञागिरी पहाड़ आदि)


जोन-04

सामान्य कानून व्यवस्था, मेला प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक कार्य


राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस आयोजन में निम्नलिखित चार मुख्य स्तंभों पर विशेष फोकस किया जा रहा है—

1. मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा

2. अपराध नियंत्रण

3. यातायात प्रबंधन

4. पार्किंग व्यवस्था


किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित निपटने हेतु क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है, जो सतत सक्रिय रहेगी।


इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन, बाहरी आगंतुकों की आवाजाही एवं संभावित बाहरी गिरोहों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सशक्त विशेष अपराध नियंत्रण टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी एवं गश्त कर रही हैं।


राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


राजनांदगांव पुलिस


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad