महावीर जयंती पर शुष्क दिवस में भी साल्हेवारा मछली मार्केट में दिखी चहल-पहल
खैरागढ़। महावीर जयंती के पावन अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद स्थानीय मछली बाजार में सामान्य दिनों जैसी ही भीड़ देखने को मिली। जहां एक ओर शासन द्वारा इस दिन मटन मार्केट बंद रखने के निर्देश दिए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर साल्हेवारा के मछली बाजार में खरीदारी जोरों पर चलती रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में न केवल आम नागरिक बल्कि कुछ पुलिसकर्मी भी मछली और मुर्गा खरीदते नजर आए। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शुष्क दिवस का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना होता है, लेकिन इस तरह खुलेआम बिक्री और खरीदारी होने से इसकी गंभीरता कम होती दिखाई दे रही है।
हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
CNI NEWS खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से कुंभकर्ण वर्मा की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.