कलेक्टर ने जगमड़वा जलाशय एवं सुतियापाठ मध्यम जलाशय परियोजना की प्रगति की समीक्षा की
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश
कवर्धा, 27 मार्च 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत जगमड़वा परियोजना एवं सुतियापाठ परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने विशेष रूप से भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों की जगमड़वा जलाशय परियोजना अंतर्गत कैनाल निर्माण से संबंधित ग्राम राम्हेपुर, दलसाटोला, लखनपुर धनगांव तिलाभाट, सहसपुर लोहारा बानो, जगमड़वा, बिलहरी, डुमरिया, बानो, बासीनझोरी, बाम्हनटोला, सबराटोला नवघटा, बड़ौदा खुर्द, कौवहापानी, बुधवारा, चंदैनी, बड़ौदाखुर्द, कुमार दनिया, चिलमखोदरा, गांगीबहरा, सरईपतेरा, सुतियापाठ मध्यम जलाशय परियोजना अंतर्गत लखनपुर, खजरीकला, बाम्हनटोला, दैहानडीह, पटपर, लखनपुर, बाजगुड़ा, खैरबना, रंजीतपुर, डंगरिया, जमुनिया, रणवीरपूर तथा गगरिया- खमरिया ग्रामों के प्रकरणों में प्रकरण तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाए, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने परियोजना के अंतर्गत संचालित तकनीकी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता किए बिना कार्यों को गति प्रदान की जाए। बैठक में भू अर्जन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री बी.आर. देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती शिल्पा देवांगन, तहसीलदार सहसपुर लोहारा श्री विवेक गोहिया तथा नायब तहसीलदार श्री नागेश कुमार तांजय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में विशेष रूप से पटवारी एवं अमीन को फील्ड में जाकर प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने जगमड़वा जलाशय में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैठक के पश्चात जगमड़वा जलाशय में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने निर्देशित किया। शेष बचे हुए भू अर्जन प्रकरण शीघ्र कार्यवाही और वन पट्टो का निर्धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जगमगाड़वा के नहरो का मुआवजा संबधी प्रभावित ग्रामों से समन्वय कर कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जल संसाधन से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण करना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.