डोंगरगढ़-विष्णु लोधी वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर की श्रद्धांजलि अर्पित
डोंगरगढ़ –
आज 20 मार्च को अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ के मेला ग्राउंड में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विष्णु लोधी ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन साहस, त्याग और स्वाभिमान की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उनका संघर्ष हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। समाज की एकता, अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर आवाज़ उठाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी समाजजनों से आह्वान किया कि वे संगठित होकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीरांगना के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.