दिनांक – 28 मार्च 2026
जिला – विदिशा
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई—शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
घटना में आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ तत्काल जांच प्रारंभ की।
आरोपी को माननीय न्यायालय में किया पेश:
प्रकरण में लगातार तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से सुराग जुटाते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 को भोपाल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2026 में दर्ज अपराध क्रमांक 86/2026, धारा 69, 85, 296(b), 3(5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपी का विवरण:
शादाब हुसैन पिता मोबीन खान
उम्र – 23 वर्ष, निवासी – मकान नंबर F1, सगीर अपार्टमेंट, मेहंदी वाली गली, तलैया, भोपाल
कार्रवाई में विशेष भूमिका:
निरीक्षक आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेश, आरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.