Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 26, 2026

"कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

 लोकेशन खरोरा


"कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु



खरोरा।

नगर के पुराना रामलीला मंच के पास बस्ती पारा माठ में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आठवें दिन बुधवार को कृष्ण-सुदामा प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान श्रोताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती दुलारी सुरेंद्र वर्मा (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत तिल्दा) द्वारा अपने पोते के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कराया जा रहा है। कथावाचक भागवत मर्मज्ञ पंडित राजेश कृष्ण महाराज ने व्यासपीठ से कृष्ण लीला, जरासंध वध, सुदामा चरित्र, 24 गुरु कथा तथा परीक्षित मोक्ष कथा का विस्तार से वर्णन किया।

सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता का आदर्श भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा से सीखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने सखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे, जहां द्वारपालों ने उन्हें पहचान नहीं पाया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा का नाम सुना, वे नंगे पांव दौड़ते हुए द्वार तक पहुंचे और अपने मित्र को गले लगा लिया। इस भावुक प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने कृष्ण-सुदामा की झांकी पर पुष्पवर्षा कर भक्ति भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यह भागवत कथा 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसका समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

इस धार्मिक आयोजन में डॉ. सुरेंद्र वर्मा, श्रीमती बिनबाई वर्मा, संतोष वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, शेषनारायण वर्मा, पाहरु सुकवारो, श्रीमती सूरुज, श्रीमती अहिल्या, प्रमिला, भूपेंद्र संतोषी, राजेश्वरी, वीर कुमार, चंचल जयकुमार , नमीन राजेंद्र, सुमन वर्मा सहित वर्मा परिवार का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad