आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक...
रायपुर : राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब आमानाका ओवरब्रिज पर चल रही एक कार में अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.