Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 11, 2026

पथरिया पुलिस की कार्रवाई — कार से अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 

दिनांक: 10.03.2026

जिला: विदिशा


पथरिया पुलिस की कार्रवाई — कार से अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार



पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


दिनांक 09.03.2026 को थाना पथरिया के सउनि सत्यनारायण एक्के को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कस्बा ताल में राजू चौकसे के वेयर हाउस के पास एक सफेद रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP-07-CH-8248 में कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।


वाहन की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे वे अवैध रूप से अपने पास रखे हुए थे। इस पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


*गिरफ्तार आरोपी:*

मनीष पुत्र सहाब सिंह सिकरवार, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम झीलपुरा गलेथा बाग चीनी, जिला मुरैना

👉अरविन्द पुत्र सुघर सिंह यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अलापुर, थाना जौरा, जिला मुरैना

कोमल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मुदावली, थाना जौरा, जिला मुरैना


कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

थाना प्रभारी ऋतुराज, सउनि सत्यनारायण एक्के, आरक्षक अंकुश, शुभेन्द्र चौहान एवं विश्वेश शर्मा की अहम भूमिका रही।


पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad