Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 25, 2026

असामाजिक तत्वों पर डोंगरगढ़ पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही डोंगरगढ़ मंदिर आने वाले यात्रियों से वाद-विवाद एवं हल्ला कर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही चैत्र नवरात्रि के दौरान यात्रियों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

 राजनांदगांव 


असामाजिक तत्वों पर डोंगरगढ़ पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही




डोंगरगढ़ मंदिर आने वाले यात्रियों से वाद-विवाद एवं हल्ला कर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही


चैत्र नवरात्रि के दौरान यात्रियों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही


शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 

आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी



आरोपीगण के नाम –


01- संदीप कुमार वर्मा, पिता – सूरज भान वर्मा, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – पारागांव, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

02- एकलव्य हठीले, पिता – संतोष हठीले, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – डुंडेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

03- सुनील साहू, पिता – हीरामन साहू, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – डुंडेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

04- आकाश कुमार कोषे, पिता – किशोर कोषे, उम्र – 23 वर्ष, निवासी – दतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

05- श्रवण कुमार कंवर, पिता – बलेश्वर कंवर, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – मरकाकसा चौकी जोब, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव


विवरण


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं निगरानी रखी जा रही है।


दिनांक 24-03-2026 को ग्राम कुरभाट मेन रोड डोंगरगढ़ एवं होटल शुभारंभ लॉज डोंगरगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आरोपीगण संदीप, एकलव्य, सुनील, आकाश एवं श्रवण द्वारा डोंगरगढ़ आने वाले यात्रियों के साथ वाद-विवाद, हल्ला-गुल्ला एवं मारपीट करने की स्थिति उत्पन्न करने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपीगण शांति भंग करते पाए गए। समझाने पर भी नहीं मानने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में प्रस्तुत किया गया।


थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी एवं होटल/ढाबों की जांच कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। अवैध गतिविधि पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad