कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि के अवसर पर जसगीत, भंडारे का आयोजन के साथ कन्या पूजन किया गया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 21 कन्याओं का पूजन, जस-गीत एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं इकराम सैफी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका पांडे, भावना वाजपेई, सविता गुप्ता, विपिन अग्रवाल, प्रकाश पटेल, ज्योति शुक्ला, सिमरन अग्रवाल तथा मेंटर सिमरन कौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से कन्या पूजन कर उन्हें भोजन, वस्त्र एवं उपहार प्रदान किए गए। इसके पश्चात जस-गीत के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का निर्माण हुआ तथा विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, संस्कार एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.