नवरात्रि विशेष-
आज पंचम दिवस मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा आराधना करने से संतान योग की प्राप्ति होती है,
और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी
आज चैत्र नवरात्र के पंचम दिवस स्कंदमाता की पूजा आराधना की जाती है,
स्कंदमाता प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं की सेनापति बनी थीं जिस वजह से पुराणों में कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है।
चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन दुर्गा मां के स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुासर, इनकी कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है। पहाड़ों पर रहकर सांसारिक जीवों में नवचेतना का निर्माण करने वाली देवी हैं स्कंदमाता। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता के कारण इन्हें स्कंदमाता नाम से भी जाना जाता है। इनकी उपासना से भक्त की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। भक्त को मोक्ष मिलता है। वहीं, मान्यता ये भी है कि इनकी पूजा करने से संतान योग की प्राप्ति होती है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.