बीजापुर में महिला कांग्रेस का एक दिवसीय धरना गैस सिलेंडर की कमी और मंहगाई के खिलाफ जोर दार प्रदर्शन।
बीजापुर :- जिले मे बढती मंहगाई और गैस की कथित कमी को लेकर बीजापुर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन मे बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
धरना प्रदर्शन मे क्षेत्रिय विधायक विक्रम शाह मंडावी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम जनता मंहगाई की मार से त्रस्त हैऔर रसोई गैस की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों ने महिलाओं की परेशानी कोऔर बढाने का काम किया है। और आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है।
महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सरकार पर कई तरह के आरोप लगाये गैस सिलेंडर के दामों मे हो रही बढोत्तरी और समय पर आपूर्ति नहीं होने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बजट को बिगाड़ कर रख दिया।
महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग किया कि गैस सिलेंडर की कीमतों को कम किया जाये और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और जमकर नारे बाजी करते हुए चेतावनी दी यदि जल्दी ही मांगों पर नहीं सरकार ने ध्यान नही दिया तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा।
धरना प्रदर्शन के उपरांत महिलाओं ने कलेक्टर के नाम तहसील दार को ज्ञापन सौंपा। गैस सिलेंडर की भारी कमी एवं किल्लत से जनता को हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।
धरना प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीता कमल, संजना चौहान, नीना रावतिया,रजिया वेगम, अनिता तेलम, सुनीता हेमला, पार्वती कश्यप, सोनमति ताती, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्य कर्ता उपस्थित रहे।
यह धरना प्रदर्शन जिले में हो रही मंहगाई और जन सुविधाओं को लेकर असंतोष की ओर संकेत कर रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.