Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 23, 2026

ईद अमन भाईचारा खुशहाली का संदेश देता है —हाजी फ़ारूक़ी सभी धर्मो के लोग गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी नमाज के पहले अपनी जान और माल के लिए सदक़ा फितरा निकालना जरूरी

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

 लोकेशन खरोरा

ईद अमन भाईचारा खुशहाली का संदेश देता है —हाजी फ़ारूक़ी



सभी धर्मो के लोग गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी

नमाज के पहले अपनी जान और माल के लिए सदक़ा फितरा निकालना जरूरी


खरोरा 

मुस्लिम समाज के वरिष्ठ हाजी इजहार अहमद फ़ारूक़ी ने इस अवसर पर कहा कि ईद का मायने ही ख़ुशी होता है जब बंदा एक महीना रोज़ भूखे प्यासे रहकर  सब्र के साथ अपने रब को ख़ुश करने रोजा रखता है तो उसका शरीर के साथ ही रूह भी शुद्ध होती है रोज़े की हालत में सभी तरह के गुनाह से बचना चाहिए । रोज़े के दौरान झूठ चुग़ली नफ़रत बेईमानी चोरी जैसे किसी भी तरह के ग़लत काम से सकत मनाही है और एक महीने रोज़े के बाद ईद इनाम है ख़ुशी मनाने के लिए हाजी फ़ारूक़ी ने कहा कि सभी मुसलमानों को जो साहिबे हैसियत है उन्हें अपनी जान और अपने धन दौलत का सदक़ा फ़ितरा (दान) निकलना ज़रूरी है जिससे ग़रीब यतीम ज़रूरत मंद की मदद की जा सके 

पूर्व मोतवल्ली डॉ अमीन ख़ान ने कहा कि हम सभी को एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए 

ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अयाज अहमद ने कहा कि आज देश में नफ़रत की जगह मोहब्बत की आवश्यकता है देश के विकास के लिए सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत से ही देश आगे बढ़ सकता है और ईद का पर्व हमे सबको गले लगाने का संदेश देता है 

डॉ सब्बीर खान ने पुलिस प्रशासन को गले लगाते हुए उन्हें धन्यवाद दिया कि पुलिस प्रशासन ने अपना काम बखूबी निभाया 

नमाज़ के बाद ईमाम साहब ने हिंदुस्तान में अमन ,सुख शांति ,भाई चारा और मुल्क की मजबूती और विकास के लिए दुआ माँगी 

समाज प्रमुख पीरू ख़ान एजाज अली रमजान ख़ान ने सुबह से ही ईदगाह की व्यवस्था संभाली

ईद गाह में हाजी गुलाब ख़ान अब्दुल गनी डॉ भूरे ख़ान इक़बाल सोरठिया रसीद ख़ान एजाज फ़ारूक़ी मुस्ताक अंसारी ताहिर ख़ान जुबेर खान इरफान फ़ारूक़ी वकार आलम मूसा भाई जावेद खान निसार अली मुनव्वर ख़ान हबीब ख़ान बल्लू भाई इरफान खान शकील ख़ान फ़ैज़ान सोरठिया सहित आसपास छेत्र के लोगों भारी संख्या मे उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad